जानिए किस देश में नहीं नहाती महिलाएं

himbaफीचर डेस्क। बिना नहाए शायद ही कोई जीवन भर रह सके, लेकिन अफ्रीका के नॉर्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइम की महिलाएं कभी नहीं नहातीं। दरअसल इन्हें नहाना तो दूर पानी से हाथ तक धोनी की इजाजत नहीं है, फिर भी इन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है।
कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 से 50 हजार ही लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। हालांकि खुद को साफ सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं के पास खास तरीका है।
इसके लिए यह महिलाएं खास जड़ी बूटियों को पानी में उबालकर उसकी भाप से बॉडी को फ्रेश रखती हैं। इससे उनसे बदबू नहीं आती और हर्ब की खुशबू से त्वचा महकती रहती है। इस ट्राइब की महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के धूल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट की धूल के कारण उनकी त्वचा का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों से काटने से बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।