जीवन बीमा निगम कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

श्यामल मुखर्जी /दिनेश शर्मा- गाजियाबाद– आल इण्डिया इन्श्योरेंस एम्प्लायज यूनियन के आव्हान पर भारत सरकार की जनविरोधी , श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आज भारतीय जीवन बीमा निगम की माॅडल टाऊन स्थित शाखा में कोविड-19 के सुरक्षा  नियमों का पालन करते हुए एक दिवसीय हड़ताल के कारण कामकाज ठप रहा।  श्रमिकों के नेता संजय कौशिक, मंडलीय उपाध्यक्ष, मेरठ डिवीजन,  इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन यूनिट-2,  गाजियाबाद ने बताया कि सरकार से हमारी मांगे हैं कि :-1- LIC में IPO का निर्णय वापस लिया जाये 2- NPS के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये  3- LIC में OROP लागू की जाये  4- अगस्त 2017 से लम्बित वेतन समझोता शीघ्र किया जाये                                     5- सार्वजनिक उद्योगों का विनिवेशीकरण/निजीकरण बन्द किया जाये 6- किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाये ।हड़ताल में बी एस नेगी, केवी सिंह, पंकज शर्मा, दिनेश कुमार, नीलम, अर्चना जैन, वीना शर्मा,प्रीति त्यागी, अमित राज, आलोक सक्सैना, बीनम अग्रवाल,सुरभि विश्नोई, विनीत ,नेहा, सुनील कुमार, राकेश सक्सैना, अर्जुन, अरूण, जगत नारायण,अर्नव मोन्डल, चंचल सैनी, मयंक वाजपेई, सुमित कुमार , मोहित यादव, रोहित बिष्ट , शिवांग और सुनील कुमार आदि शामिल रहे।