जेएनयू प्रकरण: रूमी गेट पर राहुल पुतला फूंका

roomi gate putla 18 febलखनऊ। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगाये गये देश द्रोही नारों का समर्थन करने पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुरजोर विरोध किया। आज मोर्चे के नगर अध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने रूमीगेट चैक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और देश से माफी मांगने की मांग की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान जेएनयू दिल्ली में कुछ राजनैतिक ताकतों द्वारा अलगांववादी स्वरों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम भ्रमित किया जा रहा है। कानून के शासन को बार बाद बाधित किया जा रहा है। जेएनयू में अफजल गुरू एवं पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित विपक्ष के कुछ नेताओं ने जेएनयू में नारे लगाने वालों का समर्थन कर देश को तोडऩे की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है देश में देश विरोधी नारे लगाने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये जोकि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 18, 19 व 20 फरवरी को देशव्यापी जन स्वाभिमान अभियान के तहत लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता भारत की एकता एवं अखण्डता के लिये कार्यक्रम आयोजित कर जेएनयू प्रकरण में विपक्ष दलों का रवैया जनता के सामने लाया जायेगा। मोर्चे के नगर अध्यक्ष मो. नसीम ने कहा कि राहुल गांधी ने जेएनयू प्रकरण में देश विरोधी ताकतों का समर्थन करके हिन्दुस्तान के साथ धोखा किया है। वोट बैंक की राजनीति के तहत कांगे्रस पार्टी हमेशा देश विरोधी कार्य करती रहती है। भारत का मुसलमान कांग्रेस पार्टी की घोर निन्द करता है। राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से मोर्चे के नगर अध्यक्ष मो. नसीम, नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, जेपी पाण्डेय, पुष्कर शुक्ला, प्रदीप भाई, आजाद अली, सलमान कुरैशी, इरसाद अली, मो. इरफान, मो. जहीर, रिवाज अली, इमरान अली, इरफान अली, हाजी साहब, मौलाना साहब आदि कार्यकर्ता
उपस्थित थे।