जेल से बाहर आयेंगे कन्हैया कुमार

jnuनई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज तिहाड़ जेल से रिहा किया जाएगा। देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार हुए कन्हैया कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट ने ज़मानत दे दी थी। कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत मिलने से जेएनयू प्रशासन सहित वहां के शिक्षकों और छात्रों में खुशी है। जेल से बाहर आने के बाद कन्हैया आज जेएनयू में छात्रों को संबोधित कर सकते हैं। खुशी का इजहार करने के लिए जेएनयू छात्रसंघ ने रात ९ बजे से कैंपस में विजय जुलूस भी निकाला। जेएनयू के रजिस्ट्रार भूपिंदर जुत्सी ने कहा कि कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत मिलना तय है।