ठाकुर का हमला: साफ हो जायेगा शाहीन बाग

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार (4 फरवरी) को यकीन दिलाया कि 11 फरवरी से शाहीन बाग साफ होना शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता ने कहा 11 फरवरी को नतीजा आते ही शाहीन बाग भी साफ होना शुरू हो जाएगा। इसका मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया है। भाजपा अपने प्रचार अभियान में उसका इस्तेमाल कर रही है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है। भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने देखा।