डांस बार पर छापा: 8 बार बाला गिरफ्तार

dance-bars-in-Mumbaiमुम्बई। मीरा रोड के स्टेशन के पास ऑर्चिड बार में पुलिस ने देर रात छापा मार कर 12 बार बालाओं सहित 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बार के एक गुप्त तहखाने में बंद 8 बार बालाओं को भी छुड़ाया। बार की दीवार से सटकर पतरे की एक गली बनाई गई थी। उसी गली के अंदर से तहखाना बना हुआ था। वहीं से इमारत के पैसेज में जाने का रास्ता भी था। गुप्त सूचना के आधार पर जब रात को पुलिस ने बार पर छापा मारा तो पुलिस ने पहले बार में अश्लील डांस कर रही 4 बार बालाओं को पकड़ा। पुलिस को तहखाने तक पहुंचने में लगभग एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह कैविटी वॉल को तोड़कर अंदर घुस पायी।