ताजनगरी में उड़े देश-विदेश के हॉट एयर बैलून

hot air baloon agraलखनऊ। ताजनगरी में आगरा में आज ताज बैलून फेस्टिवल के पहले ही दिन आसमान सतरंगी हो गया। प्रदेश का पर्यटन विभाग एडवेंचरर्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी में ताज बैलून फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। इसमें जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन समेत अन्य देशों के बैलून भी आज उड़ान भरी। ताज बैलून फेस्टिवल में यमुना की तलहटी से जब रंगबिरंगे बैलून ने उड़ान भरी तो आसमां सतरंगी हो उठा। ताज का आसमान से दीदार कर सैलानी वाह ताज कर उठे। करीब चार हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भरने केबाद बैलून बगदा में जाकर उतरे।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के ताजनगरी में स्काई वॉल्ट्ज के साथ कराए जा रहे ताज बैलून फेस्टिवल की शुरुआत आज सुबह हुई। हवा के बहाव की दिशा पता करने के बाद हाथीघाट के समीप यमुना की तलहटी से बैलून उड़ाना तय किया गया। जिसके बाद होटल ग्रांड इंपीरियल से क्रू मेंबर और सैलानी यमुना पार पहुंचे। वहां बैलून में हवा भरना शुरू किया गया। करीब 6:30 बजे पहले हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी। जिसके बाद 7:15 बजे तक एक-एक कर ताजनगरी के आसमां में 14 रंगबिरंगे बैलून नजर आने लगे। ताज के पाŸव में यमुना पार बैलून उड़ते देखकर ताज देखने आने वाले सैलानियों ने भी जिज्ञासा जताई। आधा घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद बैलून करीब सात-आठ किमी दूर बरौली अहीर के बगदा में जाकर उतरे। जहां से सैलानियों को वापस गाडिय़ों से होटल लाकर छोड़ा गया। कल तथा परसों सुबह भी हाथीघाट के समीप या फिर ग्यारह सीढ़ी व मेहताब बाग के बीच विकसित हो रहे व्यू प्वॉइंट से बैलून की उड़ान होगी। बैलून फेस्टिवल में आज शाम को पीएसी ग्राउंड में नाइट ग्लो व म्यूजिक कांसर्ट होगा। रस्सी से बंधे बैलून को 60-70 फुट की ऊंचाई तक उड़ाया जाएगा।