‘तू ही निरंकार’ के उद्घोष के बीच निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार

babaनई दिल्ली ।  ‘तू ही निरंकार’ के उद्घोष के बीच निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर बुधवार को किया गया। सीएनजी शवदाह गृह में उनका पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया। बाबा के दामाद का अंतिम संस्कार भी वहीं पर किया गया। सैकड़ों लोगों बाबा को अंतिम विदा देने के लिए घाट पर पहुंचे। इससे पहले ग्राउंड नंबर 8ए बुराड़ी रोड से निकाली गई उनकी अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हुएए मानो जैसे सड़क पर जन सैलाब उमड़ आया हो। अंतिम यात्रा का समापन निगमबोध घाट पर हुआ। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और विजेंद्र गुप्ता भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
पंडित गफ्फार खान से लेकर इंदरजीत सिंह और निर्मला तक आज सबका दुख एक हो गया है। हर कोई बस अपने आराध्य और गुरु की अंतिम यात्रा का साक्षी होने को आतुर है। सुख दुख और जीवन मृत्यु जैसी परिस्थितियों में धैर्य धारण की गुरु की सीख उनका हौसला समेटे हैए फिर भी बात बात पर आंखें छलक पड़ रही है।कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य हर धरम हर जाति और हर जुबान के पांच लाख से ज्यादा लोग यहाँ जुटे हैं। सुबह आठ बजे बुराड़ी ग्राउंड से शव यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। आठ नंबर ग्राउंड से सरोवर रोड से यह यात्रा निगम बोध घाट तक यह यात्रा जायेगी। लाखों लोग रात से ही सेलिब्रेशन ग्राउंड में ठहरे हैं। रात भर यहां लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। बाबा के साथ उनके दामाद भी इस हादसे में चल बसे। दुनिया भर में बाबा के करोड़ों अनुयायी हैंए जो इस हादसे से दुखी हैं।

बाबा हरदेव सिंह कार में न्यूयॉर्क से कनाडा के मॉन्ट्रियल जा रहे थे। उनके दोनों दामाद अवनीत और सन्नी उनके साथ थे। सन्नी खुद गाड़ी चला रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी। भारतीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कार अचानक पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 62 वर्षीय बाबा हरदेव सिंह और उनके दामाद अवनीत की मौत हो गई।
उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित बुराड़ी बाईपास के ग्राउंड नंबर.8 में एक विशेष चैंबर में रखा गया था।

पत्नी होंगी निरंकारी संत बाबा हरदेव की उत्तराधिकारी

सविंदर कौर बनेंगी उत्तराधिकारी
बुराड़ी निरंकारी आश्रम में होने वाले प्रोग्राम में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की पत्नी सविंदर कौर बाबा की कुर्सी पर बैठेंगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा।