दिल्ली बीजेपी प्रेसीडेंट से हटाये गये मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके बाद अब आदेश गुप्ता को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद मनोज तिवारी ने इस फैसले के बाद बयान दिया है। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है साथ ही साथ दिल्ली वासियों से क्षमा भी मांगी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना। नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता को असंख्य बधाईयां।