दिल्ली में कोरोना केस की बड़ी उछाल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को जो आंकड़े आए, उसने दिल्ली सरकार को बड़ी टेंशन दे दी। पिछले 24 घंटों में दिल्ली से 792 नए मामले आए हैं जो एक रेकॉर्ड है। यहां अब कुल मामलों की संख्या 15,275 हो गई है जिनमें से 7,690 ऐक्टिव केस हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अबतक कोविड-19 पीड़ति 303 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 310 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दिल्ली के कुल 15,257 कन्फर्म मामलों में से 7,264 रिकवर हुए हैं। यानी दिल्ली का रिकवरी रेट 47.5 पर्सेंट है। अगर यही ट्र्रेंड जारी रहता है और नए केसेज नहीं बढ़ते तो दिल्ली का रिकवरी रेट 50त्न के पार जा सकता है। ऐसा हुआ तो दिल्ली में रिकवर्ड पेशेंट्स की संख्या ऐक्टिव केसेज से ज्यादा हो जाएगी।