दिल्ली में दिखेंगे हस्तियों के मोम के पुतले

tussadनई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध वैक्स म्यूजियम (मोम से बनी मूर्तियों का संग्रहालय) मैडम तुसाद भारत की राजधानी नई दिल्ली में खुलने जा रहा है। मैडम तुसाद के संग्रहालयों में बहुत से बॉलीवुड स्टार्स के मोम के पुतले भी हैं। बॉलीवुड स्टार्स की गैलरी देखने न सिर्फ भारत बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के पर्यटक भी आते हैं। इस ऐलान पर मर्लिन एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक वार्ने ने कहा कि भारत में अपने पहले उपक्रम के लिए आदर्श जगह मिलने पर हम बहुत खुश हैं। मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम 2017 की शुरुआत में नई दिल्ली में खुलेगा। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे बॉलीवुड सितारों के पुतले दिल्ली में रखे जायेंगे।