दीवाली पूजन: 27 साल बाद आया ऐसा संयोग

 

फीचर डेस्क। कार्तिक अमावस्या पर दीपावली गुरु-चित्रा संयोग में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त में देवी महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। शाम को दीपमालाएं सजाई जाएंगी और पटाखों से आसमान रोशन होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पांडे के अनुसार इस बार दीपावली पर 27 साल बाद गुरु-चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके बाद गुरु-चित्रा नक्षत्र का संयोग दिवस पर्यंत रहेगा। इससे पहले गुरु-चित्रा का संयोग 1990 में बना था। अब चार साल बाद 2021 में दोबारा इस संयोग में दीपावली मनाई जाएगी।प्रदोषकाल शाम को 2 घंटे 5 मिनट रहेगा। रात 8 बजे से चार ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध और गुरु तुला राशि में होंगे। सुबह 7.25 तक हस्त नक्षत्र रहेगा। दीपावली पर शहर के महालक्ष्मी मंदिरों में विशेष पूजन किया जाएगा। माता का श्रंगार कर मंदिर में साज-सज्जा होगी। राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा।पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। धानी, कील-बताशे, गन्नो, कमलगट्टे, सिंघाड़े, फूलमालाओं, लक्ष्मीजी का पाना, शुभलाभ और स्वस्तिक के छापे आदि की जमकर बिक्री हुई।
शुभ : सुबह 6.26 से 7. 52 और शाम 4.26 से 5.52 बजे तक ।

चर : सुबह 10.43 से दोपहर 12.09 बजे और रात 12.09 से 1.34 बजे तक।

लाभ : दोपहर 12.10 से 1.35 बजे तक।

अमृत : शाम 7.27 से रात 9 बजे तक।

स्थिर लग्न अनुसार…

वृश्चिक : सुबह 8.34 से 10.54 बजे तक।

कुंभ : दोपहर 2.42 से 4.16 बजे तक।

वृषभ : शाम 7.27 से रात 9.25 बजे तक।

सिंह : रात 1.55 से 4.06 बजे तक।

अभिजित : दोपहर 11.45 से 12.33 बजे तक।

प्रदोषकाल : शाम 5.52 से 7.57 बजे तक।

महानिशीथकाल : रात 11.45 से 12.33 बजे तक।