दुबे के एनकाउंटर पर अखिलेश ने उठाये सवाल

लखनऊ। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने बताया कि विकास को उज्जैन से सडक़ के रास्ते कानपुर लेकर जा रही यूपी एसटीएफ की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें उसकी मौत हो गई।
विकास दुबे के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और युपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। अखिलेश ने ट्विट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है।