दुल्हन बोली: रूको मतदान करना है

 

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में निकाय चुनाव में एक दुल्हन ने मतदान के लिये अपनी विदाई दो घण्टे रूकवाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सहारनपुर जिले के थाना देवबंद के अन्तर्गत आज हुए मतदान मे सभी मतदाताओं का ध्यान एक नई नवेली दुल्हन पर गया तो सब उसे आश्चर्य से देखने लगे। देवबंद निवासी गरिमा की शादी सहारनपुर निवासी एक युवक से हुई। रात में दुल्हन के फेरे हुए और जब विदाई का समय आया तो गरिमा ने कहा कि विदाई दो घंटे देर से करें, क्योंकि उसे वोट डालना है।
गरिमा का कहना था कि आज उसे अपना मायका छोडऩा पड़ रहा है, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि उसने आज अपना बहुमुल्य वोट देकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दिया है।