देश के सभी केन्द्रीय विवि में लहरायेगा तिरंगा

smirti 1नई दिल्ली। जवाहार लाल नेहरू (जेएनयू) यूनिवर्सिटी में लगे देशविरोधी नारों के बाद देशभर में मचे बवाल के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को फैसला लिया कि देश की सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 207 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा ताकि कैंपस में राष्ट्रवादी भावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके। सबसे पहला तिरंगा जेएनयू में लगाया जाएगा जहां छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। सभी विश्वविद्यालयों में ये तिरंगे रोज फहराए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि तिरंगे पर फैसला मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा गुरुवार को बुलाई बैठक के बाद लिया गया है।