दोबारा यूपी कांग्रेस की कमान मिलने पर राजब्बर का स्वागत

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय 10 माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सैंकड़ों महिलाओं के साथ उ0प्र0 महिला कांग्रेस ने फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया तथा राजबब्बर जिन्दाबाद-राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाये। इसके उपरानत उ0प्र0 महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने सैंकड़ों महिलाओं के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के साथ मिलकर कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया तथा मिष्ठान्न वितरित किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह संहित डा0 लालती देवी, श्रीमती सुशीला शर्मा, सुधा सिंह, शान बख्शी, शालिनी सिंह, चन्द्रारावत, प्रिया गुप्ता, मीना रावत, उमा गुप्ता, मंजरी सिंह, अर्चना कर्माकर, सरिता सेंगर, सविता राय, डिम्पल, शीला मिश्रा, योगेश दिवाकर, रीतू रावत, रानी रावत, सुनीता देवी, लता चौधरी, कृष्णा तिवारी, दीप्ति सचान, वन्दना अवस्थी, आशा मौर्या, आशा गुप्ता आदि सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।