धोनी से छिनी आईपीएल कप्तानी: स्मिथ के हाथ में कमान

Dhoni-1नई दिल्ली। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को टीम की कमान दी गई है। इस बात की पुष्टि खुद पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने की है। उनके मुताबिक़ वे चाहते थे कि कोई युवा चेहरा टीम का आईपीएल में पुणे टीम का नेतृत्व करे।
रिपोट्र्स के मुताबिक खुद धोनी कप्तानी कप्तानी छोडऩा चाहते थे। उन्होंने टीम प्रबंधन से इस बारे में बात भी की थी। वे सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहते हैं। पुणे की टीम, उन दो फ्रेंचाइजी में शामिल थी जिसे चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के बाद आईपीएल में शामिल किया गया था। पिछले साल ही टीम ने आईपीएल में डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी ने पुणे ने पिछले साल 14 मैच खेलकर सिर्फ 5 मैच जीते थे। धोनी आउट ऑफ फॉर्म भी थे। 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ 284 रन ही बनाए थे। इसमें एक हाफ सेंचुरी थी।