नक्सलियों ने फिर फूंकी करोड़ों रूपए की 27 गाडिय़ां

naxal

कांकेर (आरएनएस)। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थानांतर्गत हाहालददी माइंस में नक्सलियों ने फिर एक बार बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 27 वाहनों में आग लगा दी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बंजारी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर 150 से अधिक हथियारबंद नक्सली बजरंग पावर इस्तपाल खदान पहुंचे और मजदूरों का काम बंद कराकर भगा दिया। खदान में मौजूद 15 हाइवा, 7 पोकलेन, 3 जेसीबी, 2स्कार्पियों, एक क्लूजर, और तीन अन्य गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। इससे करोड़ो रूपए का नुकसान हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पडग़ाल होते हुये बंगाचार की ओर भाग गए। मजदूरों के अनुसार नक्सली पडग़ाल की ओर से ही खदान तक पहुंचे थे। इनमें हथियार बंद महिलाएं भी थीं। कांकेर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना स्थल पर आज तड़के फोर्स पहुंच गई है। उन्होने बताया कि आज नक्सली बंद के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
दुर्गकोंदल थाना प्रभारी आई तिर्की ने बताया कि आगजनी की सूचना पर कैंप की टीम रवाना की गयी है। अब तक नुकसान का अंाकलन नहीं हो पाया है । वाहनों की गिनती की जा रही है।25 से अधिक वाहनों को नक्सलियों को आग लगा दी।