नहीं रहा सियाचीन का सिपाही

hanumathappaनई दिल्ली। आर्मी हॉस्पिटल द्वारा जारी लेटेस्ट बुलेटिन में लांस नायक हनमनथप्पा की मृत्यु की जानकारी दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मल्टीपल ऑर्गेन इंजरी के चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सियाचीन भूस्खलन के बाद छह दिन तक बर्फ में दबे रहने के बाद भी सेना उन्हें जीवित ढूंढ निकालने में सफल रही। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका हरसंभव उपचार किया जा रहा था। पूरे देशभर में भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी था।