नेपाल में भारतीय मीडिया पर लगा बैन

nepal-crisisकाठमांडू। नेपाल में 103 दिन से मधेसी आंदोलन जारी है। इस बीच नेपाल सरकार ने वहां भारतीय न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज नेपाल पुलिस ने किशनगंज सीमा पर गश्त लगाते 13 एसएसबी जवानों को बंधक बना लिया, जिन्हें आज अपराह्न रिहा करा लिया गया। उधर, मधेशियों को समर्थन देने तथा भारत पर अघोषित बंदी का आरोप लगाते हुए माओवादियों ने आज नेपाल बंद का आह्वान किया है। इसके पहले शनिवार को भारतीय दूतावास की कार में आग लगा दी गई।
मधेसी आंदोलन को लेकर भारत व नेपाल के रिश्ते में आई खटास के बीच आज नेपाल सरकार ने अपने यहां 42 भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी। यह रोक केबल ऑपरेटरों के माध्यम से लगाई गई है। नेपाल का मानना है कि भारतीय मीडिया मधेसी आंदोलन व नेपाल के मामलों की सही तस्वीर नहीं दिखा रहा।