नेशनल एक्वेरियम से फरार हुआ ऑक्टोपस!

octopusनई दिल्ली (आरएनएस)। आपने जेल से कैदियों के भागने की खबरें सुनी होंगी, पिंजड़े से जानवरों को भागने की बात सुनी होगी लेकिन ये पहली बार है जब एक ऑक्टोपस के फरार होने की खबर आ रही है। न्यूजीलैंड में दुनिया का सबसे प्यारा ऑक्टोपस जिसका नाम था इंकी, नेशनल म्यूजियम से मौका पाकर फरार हो गया। उसके एक्वेरियम के मैनेजर रॉब यारराला ने जानकारी दी कि पिछली रात सफाई और मरम्मत के बाद उसका टैंक थोड़ा खुला रह गया। इसी मौके का फायदा उठाकर वह भाग गया। मैनेजर के मुताबिक इंकी एक्वेरियम पर चढ़कर भागने में सफल रहा। वह नीचे एक नाली के रास्ते वापस समुद्र में जाने में सफल रहा। उसने यहां तक की कोई संदेश भी नहीं छोड़ा। वैसे तो इंकी इसी साल की शुरुआत में ही फरार हो गया था लेकिन न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय अखबारों ने अब जानकारी के बाद इस खबर को प्रमुखता से छापा है।
क्या खासियत है इंकी ऑक्टोपस की
द सोल ऑफ एन ऑक्टोपस के लेखक मोंटगोमरे ने ऑक्टोपस के बारे में बताया कि ऑक्टोपस फरार होने में शातिर होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वह हर वक्त मौके की तलाश में होता है कि कैसे अपने एक्वेरियम से भाग जाए। उनके मुताबिक 100 पाउंड का ऑक्टोपस एक संतरे जितने छिद्र से भी फरार हो सकते हैं। जबकि न्यूजीलैंड में नालों के पाइप 6 इंच चौड़े हैं। ऑक्टोपस में खुद को निचोड़ देने की कला होती है। उनके शरीर में सिर्फ मुंह का छोटा हिस्सा ही कठोर होता है। बाकी शरीर इंसान के जीभ की तरह होता है।