पंचायत चुनाव: संयमित भाषा का प्रयोग करें पुलिस

panchayat chunav 1

बलिया। ग्राम प्रधान व सदस्य के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने कहा कि कोई कर्मचारी या पुलिस अपनी संयमित भाषा का ही प्रयोग करेंगे। लेकिन आवश्यकता पडऩे पर कानूनी कार्यवाही में पीछे नही रहेंगे। जैसे भी हो, चुनाव की किसी प्रकार की अराजकता नही होने देना है। किसी भी प्रकार की घटना को सांकेतिक भाषा में बताएंगे। इस बार केंद्रीय फोर्स भी है, लिहाजा किसी प्रकार की घटना की सम्भावना काफी कम है। मतदान केंद्र के अंदर विशेष आवश्यकता पडऩे पर ही जाएं। कहा कि अभी जल्द ही जिपं सदस्य व बीडीसी का चुनाव सकुशल कराकर सभी ने अभ्यास किया है, लिहाजा पूरा भरोसा है कि जहां कहीं भी छोटी गलतियां हुई होगी इस बार सुधार करते हुए सकुशल मतदान सम्पन्न करा लेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंसारी ने निर्देश दिया कि छोटी से छोटी घटना को भी गम्भीरता से लें। गाड़ी का पहिया नही रूकना चाहिए। जितना भ्रमण करेंगे उतना ही सुरक्षित माहौल बनेगा। आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन मिले तो कार्यवाही अवश्य करें। बूथ के आसपास ही नही, बल्कि कहीं भी भीड़ नही लगने दें। मोबाइल को फुल चार्ज रखेंगे और सिर्फ ड्यूटी सम्बन्धी ही बातचीत करेंगे। भरोसा दिलाया कि दिये गये निर्देशों के अनुसार काम करेंगे तो निश्चित ही सकुशल मतदान सम्पन्न हो जाएगा।