पीडि़त परिवार से मिल भावुक हुए राहुल-प्रियंका

हाथरस। यूपी का हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीडि़ता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की। इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इक_ी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा है कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है। प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किये सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताडि़त किया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।