पूरे उफान पर अम्फान: डरा रही है रफ्तार

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच अब अम्फान सुपर साइक्लोन देश के तटीय इलाकों में तबाही मचा रहा है। हालांकि मौसम विभाग और एनडीआरएफ की सतर्कता से नुकसान में काफी कमी लाई जा सकी है। मौसम विभाग, मंत्रालयों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे संबंधित सारी जानकारियां दी गईं। मौसम विभाग के डीजी ने बताया कि आज शाम तक यह सुपर साइक्लोन कोलकाता पहुंच सकता है। तूफान की गति 110 किमी प्रति घंटा के आसपास रह सकती है। इससे बड़े नुकसान की भी आशंका है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि सडक़ों, पेड़ों और कच्चे मकानों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।