पूर्वांचल को धोखा दे रहे है सीएम अखिलेश: भाजपा

bjp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी विफलताओं के छिपाने के लिए तथ्यहीन बाते कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुर्वाचल के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार गोरखपुर को सैफई के समान ही प्राथमिकता पर रखे। पूर्वाचल में 600 करोड़ रूपये की योजनाएं ऊंट में मुंह में जीरा के समान हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसान वर्ष में किसानों के हित और कल्याण के लिए किये गये कार्यो का हिसाब जनता को दें। प्रदेश सरकार पूर्वाचल के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार को पूर्वाचल की जरूरतों का आकलन नहीं है। प्रदेश सरकार ने किसानों को बिजली को महंगा किया। प्रदेश सरकार द्वारा ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में मुआवजा बांटने में किसानों के साथ भेदभाव किया और पूरे प्रदेश मेें भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौजवानों से रोजगार का वायदा किया प्रदेश सरकार बताये कि सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अभी तक क्या कदम उठाये और कितने युवाओं को रोजगार दिया। प्रदेश के किसान सुखे से चीतकार कर थे और प्रदेश सरकार सैफई में सपा सुप्रीमों के जन्मदिन का जश्न मना कर किसान के साथ क्रूर मजाक करने में व्यस्त रही।