पूर्व सीएम अशोक चव्हाण हुए कोरोना के शिकार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव ठाकरे सरकार में पब्लिक वक्र्स डिपार्मटमेंट के मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार में वे दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। पहले उन्हें होम क्वारंटाइन रखा गया था और अब नांदेड़ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अहवाद के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।