प्रियंका को ट्विटर पर एक करोड़ चाहने वाले

Priyanka-Chopra-
मुम्बई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पर एक करोड़ दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक हो गये हैं। जिसके लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से 2009 में जुड़ी थी और वह ऑनलाइन सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय शख्सियतों में शामिल हैं प्रियंका ने अपना उत्साह दिखाते हुए हुये एक विशेष वीडियो शेयर किया है। वीडियो लिंक के साथ मैरी कॉम की अभिनेत्री ने ट्वीट किया है कि आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक और ट्विटर पर एक करोड़ 10 लाख प्रशंसक आपका बहुत आभार। वीडियो में प्रियंका ने कहा है कि ट्विटर पर एक करोड़ दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख बहुत बहुत धन्यवाद। मैं वास्तव में बहुत-बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। बहुत उत्साहित हूं।