प्रियंका ने छोड़ी कांग्रेस : मचा हडक़ंप

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के मीडिया सेल की संयोजक प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। सामाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले ये यह खबर दी है। सभी पदों को छडऩे के बाद प्रियंका ने अपना इस्ताफी पार्टी आलाकमान को भेज दिया। कांग्रेस से नाराज चल रही पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर से भी प्रवक्ता की भूमिका को हटा दिया।
इससे पहले, बुधवार को प्रियंका ने कांग्रेस नेतृत्व को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के जिन लोगों ने उनका अपमान किया और धमकी दी उसे कोई सजा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुंडे लोगों को प्राथमिता दी, बजाय उनके जिन्होंने पार्टी के लिए खून पसीने एक बहाए।
प्रियंका मथुरा में हुई घटना का हवाला दे रही थी जहां पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा पैदा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ‘अपमान’ किया।
उनकी शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया। लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिधिंया की तरफ से की गई सिफारिश पर अड़ी हुई थी।