प्रियंका ने दलित महिलाओं के खिलाफ हिंसा का उठाया मामला

लखनऊ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बढ़ेरा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि दलितों के खिलाफ होने वाले कुल अपराध के एक तिहाई अपराध यूपी में होते हैं। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में साल 2016 से 2018 तक 21फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। ये सारे आंकड़ें यूपी में बढ़ते अपराधों और अपराध के मजबूत होते शिंकजे की तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि इन सब पर जवाबदेही फिक्स करने की बजाय यूपी सरकार अपराध खत्म हो जाने का झूठा प्रचार करती रही।