प्रियंका बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

 

फीचर डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला घोषित किया गया है। लंदन के साप्ताहिक अखबार इस्टर्न आई में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।
इस्टर्न आई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस बारे में जनाकारी दी है। साथी ही टॉप 6 सेक्सिएस्ट वुमेन का नाम बताए हैं। जिसमें पहले नंबर पर हैं प्रियंका चोपड़ा, दूसरे पर निया शर्मा, तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण, चौथे पर आलिया भट्ट, पांचवें नंबर पर पाकिस्तानी एक्टर माहिरा खान और छठे नंबर पर हैं द्रष्टी धामी।