बंद हो गये केदारनाथ के पट

देहरादून। भाई दूज के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मंदिर के द्वार और डोली प्रस्थान में थोड़ा विलंब हुआ। केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान की। ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएंगे।वहीं, भैयादूज के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। सोमवार को भैयादूज के पर्व पर सुबह यमुनोत्री धाम मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना होगी तथा दोपहर 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर अनुराधा नक्षत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक परंपरानुसार यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।