बम हमले के बाद प्रियंका का योगी सरकार पर प्रहार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में वजीरगंज स्थित कचहरी के गेट पर कुछ वकीलों ने अपने साथियों के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम से हमला कर दिया।
इस हमले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। प्रियंका गांधी ने लिखा कि उप्र सरकार को अब साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला। असल में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी में कचहरी में वकीलों पर बम से हमले हो रहे हैं। राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?