बिहार बोर्ड: हिमांशु राज ने किया टॉप

पटना। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट जारी हो गया है। हिमांशु राज (रोल नंबर-2000479) ने 481 अंक (96.20त्न) प्राप्त करके राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तेनुअज के विद्यार्थी हैं।समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा के छात्रा शुभम कुमार हैं। उन्हें 478 अंक मिले हैं।बिहार बोर्ड में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं। इस बार कुल 80.59त्न विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।टॉप 10 की सूची में 41 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है। पहले और दूसरे स्थान पर एक-एक छात्र हैं तो तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों का कब्जा है। चौथे स्थान पर भी तीन विद्यार्थी हैं। टॉपर लिस्ट में औरंगाबाद, रोहतास, समस्तीपुर जैसे जिलों का दबदबा है। इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।