प्रियंका आज करेंगी धमाका: हिलेगी बीजेपी की चूल

लखनऊ। राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट की तिकड़ी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसी का लाभ यूपी में ईस्ट से लेकर वेस्ट तक प्रियंका गांधी को मिल रहा है। गैर भाजपा दलों से भाजपा में आने वाले सांसद और विधायक अपने पुराने घर कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं। गुरुवार की शाम तक प्रियंका गांधी एक बड़ा धमाका करने जा रही हैं जिसका असर नरेन्द्र मोदी और यूपी के योगी आदित्यनाथ पर सीधा-सीधा पडऩा है। केन्द्रीय मंत्री रहे और बीजेपी के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज के वकील पुत्र और केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास के पुत्र विराज सागर दास को भी प्रियंका गांधी कांग्रेस में प्रवेश करवा रही हैं। इसी तरह मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से भी तालमेल की घोषणा प्रियंका गांधी कर सकती हैं।