बुध का राशि परिवर्तन: किसको मिलेगा फायदा

डेस्क। बुध ग्रह 28 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दिसबंर में दोबारा से बुध अपनी राशि बदलेंगे। 17 दिसंबर को यह 11 बजकर 26 मनिट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध आपकी कुंडली में अच्छा है तो आपको वाणी, शिक्षा, शिक्षण, गणित, तर्क में अच्छा परिणाम देता है। बुध का यह परिवर्तन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह शुभ परिणाम लाएगा। आइए जानें किन राशियों के लिए यह परिणाम अच्छा है।

वृषभ
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है। जो व्यवसाय या साझेदारी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें यह समय अच्छा मुनाफ़ा दे सकता है।

कर्क राशि
बिजनेस और व्यापार की दृष्टि से देखें तो यह परिवर्तन बहुत खास है। इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। पढ़ाई करने वालों के लिए भी यह भी परिणाम बहुत अच्छा है।

सिंह राशि
बुध का गोचर इस राशि के लोगों के लिए सामान्य फलदायक ही रहेगा। इसलिए इस राशि के लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि
प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए यह परिवर्तन बहुत उत्तम है।