बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं मालिनी

malini-awasthiलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकंाक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान की प्रदेश संयोजिका सरिता भदौरिया ने की।
बैठक में श्रीमति भौदरिया ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत प्रख्यात लोक गायिका मलिनी अवस्थी को अभियान का ब्रान्ड एम्बेस्डर चुना गया। अभियान को गति देने के लिए 30 दिसम्बर तक मण्डल स्तर तक शीघ्र टीम गठित करने को कहा है। बैठक में सर्वसम्मिति से तय किया गया कि जनवरी के अन्तिम सप्ताह में कार्यक्रम की विधिवत शुरूवात की जायेगी जिसमें प्रदेश भर के विख्यात लोग शामिल होंगे। बैठक में अभियान को गति देने के लिए प्रदेश की अभियान टीम में सभी सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी प्रदान की गयी। जिनमें प्रियम्बदा तोमर, मिथिलेश अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र, सरिता भदौरिया को पश्चिम, मनोज मिश्र को कानपुर, रामेश्वर जी को गोरखपुर, अल्काराय को काशी, संयुक्ता भाटिया को नीलम प्रजापति को अवध, कुन्दनिका शर्मा को बरेली, सरोज कुशवाहा को बुन्देलखण्ड तथा के कम लिंगानुपात के जिलों में विशेष अभियान चलाने के लिए सरिता भदौरिया उपाध्यक्ष भाजपा के साथ राहुल मिश्र प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमों एव सहसंयोजक ‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान’ एवं अनीता अग्रवाल जिम्मेदारी सौपी गयी। बैठक का संचालन राहुल मिश्र ने किया।