बेबो की ड्रेस को लेकर फैंस ने किये कमेंट

डेस्क। ऐक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद फिर से अपने टोन्ड फिगर में लौटीं, तो इस अदाकारा ने फिगर हगिंग कपड़े पहनना शुरू कर दिए। कुछ ड्रेसेस में जहां बेबो कमाल की लगीं, तो कुछ कपड़ों के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर शर्मिंदा भी किया गया। ऐसा ही एक लुक वह था, जिसमें करीना हद से ज्यादा टाइट स्कर्ट और उसके ऊपर कुछ ज्यादा ही लूज शर्ट पहनी नजर आई थीं। करीना कपूर को एक शूटिंग सेट पर मस्टर्ड ब्राउन स्कर्ट में स्पॉट किया गया था। इस स्कर्ट में वेस्ट ऐंड थाई पोर्शन पर टाइट फिटिंग थी। वहीं नीचे से उसे स्ट्रेट कट का रखते हुए वन लेग पर थाई हाई स्लिट दी गई थी। इस स्कर्ट में सीक्वंस वर्क से ब्लिंग एलिमेंट भी ऐड किया गया था।बेबो की इस स्कर्ट के साथ चेकर्ड शर्ट को मैच किया गया था। शर्ट की स्लीव्स का डिजाइन बलून शेप में था, जो उसमें वॉल्यूम ऐड कर रहा था। करीना ने इसे इनशर्ट करते हुए पहना था, जो उनकी वेस्ट को हाईलाइट कर रहा था।