बैंड भी बारात भी लेकिन वर-वधु, कुत्ता कुतिया

dogकौशांबी। यूपी के कौशांबी में शुक्रवार को दो कुत्तों की शादी हुई। शादी की बारात में सौ या दौ सौ नहीं पांच हजार लोग शामिल हुए। बाकायदा खाना-पीना हुआ। विदाई के वक्त दुल्हन के लिए लोगों की आंखें भी नम हुईं। शादी के वर-वधू यानी कुत्ते शगुन और उसकी पत्नी शगुनिया को सभी ने आशीर्वाद दिया। शादी के लिए कार्ड भी छपा था। कार्ड पर शगुन के लिए चिरंजीव और शगुनिया के लिए आयुष्मति लिखा गया था। फूलों से सजी कार में वर पक्ष के लोग शगुन की बारात लेकर पहुंचे। वहीं, जब शगुनिया को शादी के लिए ले जाने की बारी आई, तो खुशी से लोगों ने नाचना-गाना शुरू कर दिया।