भये प्रकट दीनदयाला :राम नवमी की देशभर में धूम

ram navmiनई दिल्ली । आज पूरे देश में नाम नवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन होने के साथ घर घर कन्याओं के पूजन व उन्हें भोजन कराये जाने की मान्यता है। इस नवरात्र में सप्तमी और अष्टमी एक साथ मनाई गई।
कन्याओं का पूजन अष्टमी और नवमी दोनों दिन होता है। अष्टमी के रोज घरों में देवी पूजा के बाद कन्याओं को भोज कराया गया। मंदिरों में भी कन्याओं को भोजन कराया गया । महिलाओं ने सुबह ही मंदिरों में जाकर देवी की पूजा की और आशीर्वाद लिया। दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर व कालका जी मंदिर में सुबह से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए लंबी लंबी कतारों में देखे गए। इन सभी मंदिर पर रामनवमी के रोज विशेष प्रकार के मेले का आयोजन किया जाता है। शक्ति आराधना के नौ दिनों तक चलने वाली देवी उपासना के लिए रखे गए व्रत भी शुक्रवार को खुल जाएंगे।
भगवान राम का हुआ था जन्म
चैत्र नवरात्रि के रोज ही भगवान राम का जन्म होना बताया जाता है। इसीलिए इस दिन को भक्तगण रामनवमी के रूप में अनादिकाल से मनाते चले आ रहे हैं। भगवान राम के मंदिरों में उनके पालने भी झुलाए जाते हैं और फूलों से मंदिर को सजाया जाता है। आज अयोध्या में कनक भवन में श्रीरामजन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, मध्याह्न 12 बजे कनक भवन में होगा मुख्य आयोजन। राम नवमी के अवसर पर लखनउ में कई स्थानों से राम बरात निकाली जाएगी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।