भारतीय महिला बैंक को टेकओवर करेगा यूनियन बैंक

bmbबिजनेस डेस्क। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही भारतीय महिला बैंक का अधिग्रहण कर सकता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक वित्त मंत्रालय से इस विलय के बारे में बातचीत जारी है। हालांकि इससे पहले एसबीआई को कमान देने की बात चल रही थी। इस अधिग्रहण के बाद यूनियन बैंक को भारतीय महिला बैंक से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय महिला बैंक की शुरुआत नवंबर 2013 में हुई थी। इस बैंक की देश भर में 84 शाखाएं हैं। यह बैंक भारत में कोई खास मुकाम नहीं हासिल कर पाया। सितंबर तक बैंक का कुल लोन महज 446 करोड़ का है।