महिला ने पति पर लगाया वाईफ स्वैपिंग का आरोप

wife sweeoing 2

कानपुर। कानपुर के चकेरी क्षेत्र में बीते दिनों वाईफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ वाइफ स्वैपिंग की शिकायत की है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पति और उनके दोस्त आए दिन रिश्तेदारों की पत्नी तथा गर्लफ्रैंड्स के बीच वाइफ स्वैपिंग करते हैं। महिला ने उसने पति और उसके भाई के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि भी हो गई है। पीडि़ता के मेडिकल में रेप के साथ अप्राकृतिक यौन संबध बनाने की भी पुष्टि हुई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जाजमऊ निवासी सैडलरी के बड़े कारोबारी पति और फुफेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबध बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
इधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सहमी महिला फिलहाल औरैय्या स्थित अपने मायके चली गई है। पीडि़ता के मेडिकल के बाद शुक्रवार को चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि 1 जनवरी को पीडि़ता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी पति और रिश्तेदार घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं लव मैरिज के बाद इस तरह का दुराचार होने से पीडि़ता को गहरा सदमा लगा है। महिला द्वारा दर्ज कराये गए मुकद्दमे के अनुसार उसका पति जून में उसे अपनी बुआ के लड़के के घर नई दिल्ली ले गया था। रात में पति ने उसे अपनी बुआ के लड़के के साथ सोने को मजबूर कर दिया और खुद उसकी गर्लफ्रेंड के साथ सो गया। विरोध करने पर उसे छोड़ देने की धमकी दी। पत्नी ने बताया कि ऐसा ही वाकया अगस्त में दोबारा हुआ जब कानपुर में पति ने अपनी बुआ के लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ उसकी अदला-बदली की। इसके बाद उसके सब्र का बांध टूट गया। पत्नी ने बताया कि विदेशों की पढ़ाई-लिखाई और अच्छा व्यापार देखकर दोनों ने लव मैरिज की थी। उसने बताया कि पति ने धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया था। एजेंसी