माल्या से मिली सीख: विलफुल डिफाल्टर्स पर सेबी का बैन

vijay mall

नई दिल्ली। जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले (विलफुल डिफाल्टर्स) अब बाजार से पैसा नहीं जुटा सकेंगे। बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है। ऐसे लोग सूचीबद्ध कंपनियों के निदेशक मंडल (बोर्ड) में भी कोई पद नहीं ले सकेंगे। म्युचुअल फंड व ब्रोकरेज फर्म भी स्थापित नहीं कर सकेंगे। इस कदम के बाद विजय माल्या विभिन्न पदों के पात्र नहीं रह जाएंगे। माल्या पर 18 बैंकों का 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।इसके साथ ही सेबी ने यह भी तय किया है कि ऐसे लोग सूचीबद्ध कंपनियों के निदेशक मंडल (बोर्ड) में कोई पद नहीं ले सकेंगे। सेबी के इस कदम से इन दिनों संकट में चल रहे विजय माल्या विभिन्न पदों के पात्र नहीं रह जाएंगे। इसके साथ ही सेबी ने इस तरह के चूककर्ताओं को म्यूचुअल फंड व ब्रोकरेज फर्ज जैसी बाजार मध्यस्थ इकाइयां स्थापित करने से रोक दिया है। उक्त डिफॉल्टरों को किसी सूचीबद्ध कंपनी का नियंत्रण लेने की अनुमति भी नहीं होगी।भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का यह कदम इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या बड़ा विवाद चल रहा है। माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9000 करोड़ रपये से अधिक का कर्ज बकाया है और वह देश से बाहर चले गए हैं। सेबी के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक के बाद चेयरमैन यूके सिन्हा ने कहा कि विलफुल डिफॉल्टारों पर रोक लगाने संबंधी नए नियम अधिसूचित होन के बाद अस्तित्व में आ जाएंगे।

माल्या के पास 25 घर, 4 जेट और 208 विंटेज कारें
डॉक्टरों ने बैड रेस्ट को कहा तो पत्नी के लिए वहीं खरीद डाला घर
1987 में 11 हजार वर्गफीट का घर, 12 लाख डॉलर में खरीदा था। यह तब खरीदा था, जब उनकी पत्नी गर्भवती थीं। डॉक्टरों ने किसी शांत जगह आराम की सलाह दी थी।

माबूला गेम लॉज (द.अफ्रीका)
जोहानसबर्ग में 12,000 हेक्टेयर में बने तीन सुईट समेत 47 कमरे।

ली ग्रांड जार्डिन (फ्रांस)
फ्रांस के कान शहर के पास स्थित सेंट-मार्गरेट द्वीप 401 अरब में खरीदा था। यह तीन किमी लंबा और 900 मी. चौड़ा है।

कुनिगल स्टड फार्म (कर्नाटक)
घुड़सवारी के लिए तुमकुर के पास 400 एकड़ में बना 25 घोड़ों का पूरा अस्तबल खरीदा था।

गोवा फैमिली होम (गोवा)
समुद्र तट से सड़क तक फैला, 3 आलीशान बैडरूम, बगीचे

ट्रम्प प्लाजा कोंडो (न्यूयॉर्क)
अमरीका के सबसे महंगे अपार्टमेंट में पेंटहाउस 16.07 करोड़ का।

क्लिफटन एस्टेट (जोहानसबर्ग)
8.4 मिलियन डॉलर में खरीदा।

किंगफिशर टॉवर
पैतृक संपत्ति को 26.78 करोड़ में 82 फ्लैट के अपार्टमेंट में बदला, अभी भी निर्माणाधीन।
इंडियन इम्प्रेस याट : विशालता में दुनिया में 33वां नंबर। खरीदा 6.22 अरब रु. में।
कालीजमा याट : 1906 में बनी याट 95 में खरीदी।
फेरारी 1965 कैलिफोर्निया स्पाइडर(अब तक सिर्फ 14 कारें)
एनसाइन-08 : रेसिंग कार
रॉल्स रॉयस 1913 सिल्वर घोस्ट
जैगुआर एक्सजे220 व एक्सजेआर15 रेस कार (दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास)
टीपू सुल्तान की तलवार : 1.89 करोड़ में 2003 में खरीदी
गांधीजी की घड़ी : 12 करोड़ में न्यूयॉर्क में नीलामी से खरीदा
फॉर्मूला वन टीम : 6.57 अरब में व आईपीएल टीम 7.48 अरब में खरीदी। 13 करोड़ में कैरेबियाई लीग में टीम खरीदी।