मुंबई के कई इलाकों में फिर नजर आयी भीड़

मुंबई। बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई। बिहार जाने के लिए ट्रेन पकडऩे के इरादे से यहां हजारों की संख्या में मजदूर इका हो गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आई। पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया है। बांद्रा के साथ ही छत्रपति शिवाजी स्टेशन के बाहर भी प्रवासी मजदूर इका हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए हजारों की संख्या में लोग इका हो गए। हालांकि ट्रेन में केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया गया, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है। स्टेशन के बाहर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। भीड़ जुटने की खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अब पुलिस ने सभी मजदूरों को वहां से हटा दिया है। इसी तरह सीएसटी स्टेशन के बाहर भी घर लौटने वालों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान पुलिस पर मजदूरों की कथित पत्थरबाजी की बात भी सामने आई है, जिसे नियंत्रण में कर लियागया है। इससे पहले पिछले महीने भी मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर हजारों लोग इका हो गए और घर भेजने की मांग करने लगे थे। इस घटना के बाद राज्य सरकार और पुलिस पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर लॉकडाउन लागू होने के बावजूद इतने सारे लोग सडक़ पर कैसे आए गए?