मुम्बई में शुरू डांस बार लाइसेंस देने का काम

dance-bars-in-Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र में डांस बार खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने डांस बार के लिए लाइसेंस देने का काम शुरू कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ है जल्द ही आप डांस बार का मजा मुंबई में ले सकेंगे। 11 साल बाद मुंबई में डांस बार खुल रहा है। मायानगरी में आज से डांस बार फिर गुलजार हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले दो मार्च को हुई सुनवाई में महाराष्ट्र में डांस बार को लेकर बार मालिकों द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश जारी किया था।