मुश्किल में फंसे वीरभद्र: ईडी ने भी दर्ज किया केस

veer cmशिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई के बाद इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने उनके व उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में सिंह पहले ही सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं, अब उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय के ईडी का भी सामना करना पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद अब सीएम पर राजनीतिक दबाव बढऩे की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
ईडी ने आरोप लगाया है कि अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को लीगल दिखने के लिए वीरभद्र की आयकर रिटर्न में फर्जी एंट्री की गई है। ईडी का यह भी आरोप है कि 2009 से 2011 तक इस्पात मंत्री रहते हुए सिंह ने कथित तौर पर अज्ञात स्रोतों से अर्जित 6.03 करोड़ रुपए की गलत एंट्रियां करने के आरोप हैं। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।