मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा था छलावा

mulana mahmud madniलखनऊ फरवरी। जमियत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय सचिव महमूद मदनी ने उप्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 18 प्रतिशत आरक्षण देने का सपा सरकार का वादा पूरी तरह छलावा था। आइएसआइ का नाम लिए बिना कहा कि इस्लाम किसी को सताने व परेशान करने की इजाजत नहीं देता। मदनी ने कहा कि मुसलमान इत्तेफाकी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर और कुरान की शान में गुस्ताखी कुबूल नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ फांसी व उम्र कैद का कानून बनना चाहिए।
जमियत उलेमा ए हिंद की ओर से हुलूस ए इंसाफ कांफ्रेंस का आयोजन मेरठ में किया गया था। फैज ए आम इंटर कॉलेज में आयोजित कांफ्रेंस में मौलाना ने कहा कि जमियत उलेमा ए हिंद इंसानियत के लिए काम कर रही है। उन्होने मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की बात करने वालों पर गहरा एतराज जताते हुए कहा कि जो ऐसा कहते उनको ही जबरिया पाकिस्तान भेज देना चाहिए। इस जलसे में महमूद मदनी के चाचा अरशद मदनी भी मंच पर थे।

—-