मोदी बोलेः भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना चाहते है

The Prime Minister, Shri Narendra Modi and the President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin begin the 16th Annual Summit with a restricted meeting, in Moscow, Russia on December 24, 2015.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को में आयोजित फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस में ऐसा प्यार और सम्मान मिलना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि कला ने भारत को समेट लिया है। उन्होंने मंच से सभी को ईद.उल.मिलाद और क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि रूसी कलाकारों ने जिस बेहतर ढंग से गरबे का प्रदर्शन किया है वह अद्भुत है। रूस में भारतीय संस्कृति को जानने का प्रयास है जो सालों से चला आ रहा है और यह गर्व की बात है।
योग पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में योग की चर्चा हो रही है। योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है। लोगों का लगाव भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रूस के छात्र करीब 300 साल से भारत आते रहे हैं। यही नहींए रूस के साथ भारत का व्यापारिक रिश्ता भी पुराना है।
रूस की राजधानी मॉस्को में 16वें भारत रूस द्विपक्षीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं। साथ ही मेक इन इंडिया के लिए निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश भी है। उन्होंने कहाए मैं यहां अपने पार्टनर को सुरक्षा के साथ ही समृद्धि का हिस्सेदार भी बनने के आमंत्रित करने आया हूं। मोदी ने कहा कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को विस्तार देना चाहते हैं और उसे हाइड्रोकार्बन से आगे बढ़ाना चाहते हैं। भारत में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हमने कई आर्थिक जोन बनाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहाए हम अच्छे और बुरे वक्त में एक.दूसरे के साथ रहे हैं और आगे भी साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी खबर है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में संबंध मजबूत हो रहे हैं। बड़ी संख्या में रूस और भारतीय कंपनियां एक साथ काम कर रही हैं। रूस भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में इन्वेस्ट कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में विदेशी निवेश करीब 40 फीसदी बढ़ा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि पुतिन ने मोदी को भेंट की महात्मा गांधी की डायरी
रुस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पृष्ठ और 18वीं सदी की भारतीय तलवार भेंट स्वरूप दी है। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक पुतिन ने ये वस्तुएं बुधवार शाम मोदी के लिए आयोजित भोज की मेजबानी के दौरान भेंट स्वरूप दीं।
पुतिन ने मोदी को बंगाल प्रांत की 18वीं सदी की भारतीय तलवार भी भेंट की। इस पर चांदी की कलाकृति है। इससे पहले मोदी बुधवार को दो दिवसीय रूस यात्रा पर मास्को पहुंचेए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया इस दौरान वह 16वीं भारत.रूस वार्षिक सम्मेलन बैठक में हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों में विस्तार रूस और भारत संयुक्त रूप से 200 कामोव.226टी हेलीकॉप्टर का निर्माण करेंगे। इसे रक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के तहत बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों में विस्तार होने वाला हैए विशेष रूप से परमाणु ऊर्जाए हाइड्रोकार्बनए रक्षा और व्यापार के क्षेत्र में इससे पहले रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा था कि भारत रूस की ओर से उसे दूसरा परमाणु पनडुब्बी लीज पर दिए जाने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सोवियत सैनिकों की याद में यहां बनाए गए स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित किया। प्रधानमंत्री कड़ाके की ठंड के बीच अज्ञात सैनिकों के युद्ध स्मारक पर जलती ज्योति के करीब कुछ मिनट तक खड़े रहे जिसकी रोशनी में स्मारक की कांस्य पट्टिका पर लिखे ये शब्द चमक रहे थे ष्आप नाम अज्ञात हैए आपका काम अमर है। रूसी सैन्य बैंड के बीच मोदी ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। वर्ष 1941 में मास्को की लड़ाई में शहीद हुए रूसी सैनिकों के अवशेषों को शुरूआत में जेलेनोग्राद शहर में लेनिनग्राद राजमार्ग से 40 किलोमीटर दूर शित्यकी स्मारक में सामूहिक कब्र में दफनाया गया था। दिसंबर 1966 में इस युद्ध की 25वीं वषर्गांठ के मौके पर इन अवशेषों को क्रेमलिन वॉल पर लाकर दफनाया गया।