मोदी बोले: इंडिया विश्व की छठी बड़ी आर्थिक ताकत

नई दिल्ली। बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सदन में अपना आखिरी भाषण दिया। पीएम मोदी ने सदन के सभी सदस्यों की ओर से अध्यक्ष महोदया को सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 16वीं लोकसभा सबसे अधिक महिला सांसदों के लिए जानी जाएगी। इसमें 44 महिला सांसद पहली बार चुनकर आई थीं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र है, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है।