मौसम विभाग ने किया एलर्ट: चलेंगी तेज गर्म हवाएं

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्य में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली, जेएनएन। गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्य में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान के कारण दिन में लू चल रही है। इससे लोगों एवं पशु-पक्षियों को हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।