यूपी कांग्रेस में बनेेंगे चार प्रदेश अध्यक्ष

विशेष संवाददाता, लखनऊ। यूपी कांग्रेस के चार नये अध्यक्ष होने जा रहे हैं। सभी वर्ग को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रियंका से कहा है कि चार बड़ी बिरादरी के बड़े नेताओं पर निगाह रखें और बतायें कि कौन-कौन अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पश्चिम में ओबीसी और पूरब में दलित बिरादरी के चेहरे को तलाश करने की जिम्मेदारी प्रियंका पर है। सबसे लेने वाली प्रियंका संभव है कि राहुल को किसी भी समय उन चेहरों के नाम बता देंगी। संभावना है कि इसकी घोषणा प्रियंका गांधी स्वयं आज रात कर सकती हैं।
पूरब से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चयन प्रियंका ने कर लिया है और प्रदेश कांग्रेस के पूरब की बागडोर अध्यक्ष के रूप में पन्ना लाल पुनिया को मिलने जा रही है। इसी तरह पश्चिम से पिछड़ी जाति के अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने वाली है। मुस्लिम बिरादरी के एक कद्दावर नेता और पंडित बिरादरी के एक महत्वपूर्ण नेता को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना है। यह व्यवस्था उसी पैटर्न पर है जैसा आरएसएस किया करती है। प्रांत प्रचारक और उसके ऊपर क्षेत्र प्रचारक तथा उसके ऊपर सहकार्यवाह और अंत में कार्यवाह।